Shekhawat expressed his gratitude to the Railway Minister for the new train between Jodhpur-Pune

जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन के लिए शेखावत ने जताया रेलमंत्री का आभार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन के लिए शेखावत ने जताया रेलमंत्री का आभार। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन आरम्भ करने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। शेखावत ने फोन पर बातकर और पत्र भेज कर वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

मंदिर की दीवार पर लघुशंका करते विवाद,आरोपी ने महिला पर फेंके पत्थर

जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन के लिए शेखावत ने कुछ दिन पहले रेल मंत्री वैष्णव से भेंट कर आग्रह किया था। अब जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन संख्या 20495/20496 प्रारंभ की जा रही है। इस नई रेलसेवा से राजस्थान और महाराष्ट्र की यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक हो जाएगी।

ट्रेन का यह रहेगा रूट:-
नई ट्रेन जोधपुर से प्रारंभ होगी और लूणी,पाली मारवाड,मारवाड जंक्शन,रानी,फालना,जवाई बांध, पिंडवाड़ा,आबूरोड में इसके स्टॉपेज रहेंगे। गुजरात में विविध स्थानों से होते हुए यह ट्रेन पुणे तक जाएगी।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026