Doordrishti News Logo

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र नांदड़ी गांव में एक महिला की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाए जाने की आशंका जताई जाती है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरूवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताया है।

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि नांदड़ी में रहने वाली 22 साल की रेखा पत्नी विनोद प्रजापत की बुधवार को अचानक से तबीयब बिगडऩे पर ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत किस कारण हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग पाएगा।

पुलिस तस्करों के बीच मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली

प्रथम दृष्टया आशंका है कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ का सेवन किया होगा। शादी को चार साल हुए थे। उसके एक ढाई साल का बच्चा है और वह खुद गर्भवती थी। पीहर सूरसागर में है। पीहर पक्ष की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इधर इस घटना को लेकर आज पीहर पक्ष के लोग एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हो गए और दहेज हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026