Prasar Bharati's OTT platform Webz is now available to the general public

प्रसार भारती का ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्ज अब आम जनता के लिए उपलब्ध

-मिलेगी मुफ्त में शिक्षा
-सूचना और मनोरंजन का खजाना

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रसार भारती का ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्ज अब आम जनता के लिए उपलब्ध। प्रसार भारती द्वारा विकसित ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्ज अब आम जनमानस के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को मनोरंजन,शिक्षा,सूचना सहित अनेक गतिविधियाँ बिल्कुल मुफ्त में मिलेंगी। इसे किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आकाशवाणी जोधपुर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र के सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) राजेन्द्र गांग ने मीडिया को वेव्ज प्लेटफॉर्म की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म 20 नवम्बर 2024 को गोवा के पणजी में आयोजित 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लॉन्च किया गया था। इसकी टैगलाइन वेव्ज-फैमिली एंटरटेनमेंट की नयी लहर रखी गई है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस को विदाई

आकाशवाणी जोधपुर के कार्यक्रम प्रमुख रामनिवास चोयल ने बताया कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है,बल्कि इसमें शैक्षणिक और सूचनात्मक सामग्री भी शामिल है। आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे राष्ट्रीय प्रसारण संस्थानों की विविध सामग्री इस मंच पर उपलब्ध कराई गई है,जिससे लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकें और उसे आगे भी बढ़ा सकें।

वेव्ज प्लेटफॉर्म की खास बातें:-
24 घंटे लाइव न्यूज़ स्ट्रीमिंग-12 भाषाओं में समाचार।
प्रसिद्ध सीरियल-रामायण, महाभारत,शक्तिमान,हमलोग आदि। डॉक्युमेंट्री- क्षेत्रीय कार्यक्रम और फीचर फिल्में। लाइव गेम स्ट्रीमिंग और म्यूजिक ट्रैक्स का खजाना। ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अवसर गांग ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म डिजिटल युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता के बीच सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें पुराने रेडियो और टीवी चैनलों के साथ सदाबहार गीतों को भी शामिल किया गया है,जिससे हर वर्ग के दर्शकों को कुछ न कुछ रुचिकर मिल सके।

निफ्ट के विद्यार्थियों को दिया होम्योपैथी का ज्ञान

इस प्लेटफॉर्म का इंटरफेस बेहद सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने सभी श्रोताओं और दर्शकों से आग्रह किया कि वे एक बार जरूर इसे डाउनलोड कर इस्तेमाल करें। भविष्य में इस प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स और कंटेंट जोड़े जाएंगे, जिससे इसे और अधिक प्रभावशाली और उपयोगी बनाया जा सके।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026