Two children were freed from child labour in a restaurant

रेस्टारेंट में बालश्रम करते दो बच्चों को कराया मुक्त

-परिजन का आरोप बंधक बनाकर लिया जा रहा था काम

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेस्टारेंट में बालश्रम करते दो बच्चों को कराया मुक्त। शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में मानव तस्करी विरोधी यूनिट और शास्त्री नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज सुबह दो बच्चों को एक रेस्टारेंट पर बालश्रम से मुक्त करवाया गया।

बच्चे जोधपुर से बाहर के रहने वाले हैं और उन्हें बंधक बनाकर काम लिया जा रहा था। मामले में अब रेस्टोरेंट की संचालिका के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया है। जहां बाद में उन्हें किशोर सुधार गृह भिजवाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उनके परिजन भी साथ ले जा सकते है।

जोधपुर से बाहर के रहने वाले अमरसिंह नाम के शख्स ने बताया कि उसके भाई के बच्चे जोधपुर में एक रेस्टोरेंट में काम करने की जानकारी मिली थी। तब वे यहां जोधपुर पहुंचे। पता लगा कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्टारेंट में काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। अमर सिंह का आरोप था कि बच्चों को बंधक बनाकर काम में लिया जा रहा था।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट पश्चिम की एसआई कैलाशी गुगड़वाल ने बताया कि रेस्टोरेंट पर रेड देकर दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया है। बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया है। रेस्टोरेंट संचालिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025