किन्नर समाज आतंकवादियों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर जाने को तैयार-पवित्रानंद गिरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),किन्नर समाज आतंकवादियों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर जाने को तैयार-पवित्रानंद गिरी। उज्जैन के किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों को मारने पर गहरा दुःख जताया है।

यह भी देखिए – एम्स में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

पवित्रानंद गिरी गुरुवार को जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात कर रही थीं। उनका आतंकवादियों पर गुस्सा फूट पड़ा,उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की और कहा कि किन्नर समाज आतंकवादियों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर जाने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर ये अधर्मी और आतंकवादी भारत देश को बर्बाद करना चाहते हैं,जिसे हम किसी सूरत में होने नहीं देंगे। हमारे देश में कोई जातिवाद या भेदभाव नहीं है। सर्वधर्म समभाव के बीच इन अधर्मियों द्वारा विभत्स घटना को अंजाम दिया गया है,जो अत्यंत निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। उन्होंने कहा कि इन अधर्मियों और आतंकवादियों का कोई धर्म जाति नहीं होती है। इनको सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए या इन्हें जनता के हवाले कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने 144 साल बाद बने कुंभ के विशेष संयोग का किया जिक्र करते हुए कहा इस बार के महाकुंभ के सनातनी संस्कृति में देश का युवा सरोबार हुआ,जो मन को अत्यंत सुकून और खुशी देने वाला था। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने कहा था कि कलयुग में हमारा राज आएगा। आज कलयुग में हमारा राज आया है,जब सनातन में बढ़ चढ़कर खुद को समर्पित करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा हम वही किन्नर हैं जो गलियों में ताली बजाकर आशीर्वाद दिया करते थे और आज सुखद संयोग है जब एक रुपए का सिक्का और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में हमारे पास श्रद्धालु उमड़ते हैं। उज्जैन के किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि अपने निजी यात्रा पर बुधवार को जोधपुर पहुंची थी।


अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026