आशाराम को गुजरात के बाद राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत
30 जून तक अंतरिम जमानत बढ़ाई
जोधपुर(डीडीन्यूज),आशाराम को गुजरात के बाद राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत।अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। गुजरात हाईकोर्ट के बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट से भी अंतरिम जमानत राहत की अवधि 30 जून तक बढ़ाई गई है। यह राहत उसके स्वास्थय को देखते हुए बढ़ाई गई है। कोर्ट ने आगामी 30 जून तक आशाराम की अंतरिम जमानत को बढ़ाया है। आशाराम के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए अंतरिम जमानत अवधि को बढ़ाया है। लम्बी बहस के बाद यह फैसला दिया गया।
इसे भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल के नवनिर्मित आपरेशन थियेटर व स्तनपान ईकाई का उद्घाटन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से आसाराम अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में जेल में है। उसके बाद कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुना रखी है। वह कई बार गिरते स्वास्थ्य को लेकर जमानत याचिका लगा चुका है। अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य को लेकर जमानत पर था और जेल भिजवाया गया था।
आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

