Doordrishti News Logo

फोटो स्टूडियो संचालक के संपर्क में आई युवती का देह शोषण

  • शादी का झांसा देकर जोधपुर की होटल में कई बार दुष्कर्म
  • फोटो वीडियो वायरल की धमकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),फोटो स्टूडियो संचालक के संपर्क में आई युवती का देह शोषण। संभाग की एक युवती का जोधपुर बुलाकर उसके साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने देहशोषण किया। दो साल में कई बार होटल पर बुलाया और देहशोषण किया गया। पीडि़ता बीमार है और वह इलाज के बहाने यहां पर बुलाता रहा। आरोपी भी जोधपुर संभाग का रहने वाला है। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में इस बाबत केस दर्ज हुआ है।

इसे भी पढ़ें – वक्फ संशोधन बिल पारित होना ऐतिहासिक है-शेखावत

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि संभाग के भीनमाल में अपनी मौसी के पास में रहने वाली बीमार युवती की वहीं के एक फोटो स्टूडियो संचालक युवक से पहचान हो गई थी। दोनों सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से जुड़े थे। 22 अप्रेल 23 से उनके बीच में पहचान कायम हुई और धीरे-धीरे दोस्ती परवान चढ़ गई। युवती जोधपुर में अपनी बीमारी में इलाज के लिए आती थी। फोटो स्टूडियो चलाने वाला युवक भी जोधपुर आता और उसे एक होटल पर ले जाता था। जहां पर वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

आरोपी फोटो स्टूडियो वाले युवक द्वारा युवती के फोटो और वीडियो बनाने के बाद वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया और लगातार उसका शोषण करने लगा। उससे तंग आई युवती ने अब कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के एक थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता के बयान लिए जाने के साथ मेडिकल करवाया जाना है। मामले में अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026