Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ में होली पर्व के बाद चौत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी शीतलासप्तमी से चौत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी चौत्र नवरात्रि की तीज पर आने वाली गणगौर तक मनाए जाने वाला यह पर्व महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाएं सजधजकर जलता हुआ दीपक रख घड़े (घुड़ले) को अपने सिर पर धर कर मंगल गीत गाते हुए सामूहिक रूप से मौहल्ले में घूमती हुई अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां जाती हैं।

ghudla rock in streets and colony

वहां अतिथि के रूप में उनका आदर सत्कार कर मान मनुहार की जा रही है। घुड़ने के दर्शन कर उस पर चढ़ावा चढ़ाते हुए सभी रोगों व कष्टों को दूर करने को लोक मंगल गीत गाते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना व प्रार्थना करती हैं।

ghudla rock in streets and colony.

पूरे शहर भर में हर मोहल्ले, कालोनियों में इस प्रकार का कार्यक्रम चल रहे हैं। गुरुवार को पांचवी रोड बालाजी मंदिर में भी घुड़ला घुमाने का आयोजन महिलाओं ने किया। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल थाली पर मंगल गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026