Doordrishti News Logo

वरिष्ठ अध्यापक के साथ छात्र के पिता ने की मारपीट

छात्र को आधार कार्ड में जन्म दिनांक सही करने घर भेजा था

जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ अध्यापक के साथ छात्र के पिता ने की मारपीट। लूणी तहसील के सरेचा गांव में सरकारी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक के साथ उनके छात्र के पिता ने शराब के नशे में आकर मारपीट की। सिर पर लाठी से वार किया गया। अन्य शिक्षकों ने आकर बचाया।

इसे भी पढ़िए – एमडीएमएच के बाहर मादक पदार्थ बेचने के संदेह में पुलिस पहुंची,दो व्यक्ति मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ अध्यापक की तरफ से अब लूणी थाने में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया गया है। छात्र का पिता फरार बताया गया है। लूणी पुलिस ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेचा गांव में पढ़ाने वाले वरिष्ठ अध्यापक रामधन मीना की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 27 मार्च को उन्होंने अपने एक छात्र को आधार कार्ड में जन्म दिनांक सही करने को कहा गया था, छात्र को पहले भी कई बार कहा गया था।

आधार और बैंक को कनेक्ट करनेे के लिए ऐसा बार बार कहा गया। 27 मार्च को छात्र को इसके लिए घर भेजा गया। मगर दोपहर 3 बजे छात्र के पिता श्रवण राम सरगरा वहां शराब के नशे में आए और मारपीट करने लगे। वरिष्ठ अध्यापक के सिर पर लाठी से वार किया जिससे वे गिर गए। बाद में साथी शिक्षकों ने बचाव कर मामला शांत करवाया। जख्मी वरिष्ठ शिक्षक का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। लूणी पुलिस ने घटना को लेकर राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा'

August 14, 2026

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

August 14, 2026