Doordrishti News Logo

ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभा यात्रा

  • विश्व हिंदू परिषद की ओर से 6 अप्रैल को रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
  • अध्यक्ष पप्पूराम डारा कर रहे घर-घर संपर्क
  • घरों में भगवा ध्वज लगाने की अपील
  • जगह जगह स्वागत हो रहा अध्यक्ष का

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित समिति आगामी 6 अप्रैल को होने आयोजित होने वाली रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोधपुर के हर प्रखंड में अध्यक्ष पप्पू राम डारा जनसंपर्क कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृत संकल्पित-पटेल

महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पप्पूराम डारा हर संगठन से जुड़े व्यक्ति से संपर्क कर रामनवमी महोत्सव में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। महामंत्री तरुण जोतवाल व हिमांशु चांडक में बताया कि अध्यक्ष के दौरे में सभी उनका माल्यार्पण से स्वागत कर रामनवमी को भव्य मनाने की अपील की जा रही है।

जोधपुर जिला प्रचार प्रमुख भंवरलाल बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष पप्पूराम डारा ने प्रत्येक संगठन,हिंदू समाज,अखाड़े, हिंदूतत्व से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क कर हर घर पर भगवा ध्वजा लगवाने, रामनवमी के अवसर पर हर घर मोहल्ला,मंदिरों में दीप जलाकर, रंग बिरंगी रोशनी कर घरों में मिष्ठान बनाने तथा रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में परिवार सहित भाग लेने व जोधपुर शहर को राम मय बना कर मनाने का आग्रह किया जा रहा है।

अमित परासर ने बताया कि विवेकानंद प्रखंड के मंदिर परिसर में जिला सह मंत्री उमेश सैनी के नेतृत्व में सिंघवी समाज के द्वारा कायलाना चौराहे पर सिंघवी भाईपा भवन में विनोद सिंघवी के नेतृत्व में रामनवमी महोत्सव समिति का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह राजपुरोहित,विक्रम अग्रवाल,अमित पाराशर,पंडित राजेश दवे एवं कर्मठ कार्यकर्ता साथ थे।

घंटी के निशान को क्लिक करके सब्सक्राइब कीजिए,हर खबर आपके पास पहुंच जाएगी

Related posts:

कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित

April 15, 2026

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026