Doordrishti News Logo

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, इरादा सामाजिक संस्थान व सरला चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर शहर के भीतरी भाग में तीन दिवसीय कोरोना टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें पहले दिन व्यास पार्क में 301 व्यक्तियों के तथा दूसरे दिन नाथों की बगेची सिंवाची गेट में चल रहे शिविर में सुबह की पारी में 80 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर ने शिविर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करने पर इरादा संस्थान का आभार व्यक्त किया। इरादा संस्थान के अध्यक्ष विकास पुरोहित ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विशाल पुरोहित व उनकी टीम के सहयोग से शहर के भीतरी भाग में तीन दिवसीय कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

संस्थान की तरफ से शिविर में संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं, एक सेल्फी पॉइन्ट बनाया गया है तथा जिनका टीकाकरण किया जा रहा है उनको ज्यूस भी दिया जा रहा है। प्रोटोकाल अधिकारी मंगलाराम पूनिया ने इरादा संस्थान के गुरूदत्त पुरोहित, जुगल हर्ष व सरला चैरिटेबल ट्रस्ट के विनय जोशी का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026