Doordrishti News Logo

मंडोर खुली जेल से दंडित बंदी फरार

जोधपुर(डीडीन्यूज),मंडोर खुली जेल से दंडित बंदी फरार। शहर के मंडोर खुली जेल से दंडित बंदी फरार हो गया। उसका पता नहीं चलने पर अब मंडोर थाने में उसकी फरारी की रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें – महिला नर्स की स्कूटी का स्टेण्ड खराब बताकर शातिर पर्स ले भागा

मंडोर पुलिस ने बताया कि मामले में खुली जेल प्रभारी आनंद ढाका की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार खुली जेल में नागौर सदर के सुखवासी निवासी सहदेव पुत्र मूलाराम जाट को एक मामले में सजा होने के बाद खुली जेल में रखा हुआ था। दो दिन पहले जब बंदियों की संख्या में वह नहीं मिला तो पता लगा कि सहदेव लापता है। इस पर उसकी फरारी की रिपोर्ट दी गई है। मंडोर थाने के हैडकांस्टेबल कृष्ण कुमार जांच कर रहे हैं।

Related posts: