Doordrishti News Logo

भाविप सरस्वती नगर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाविप सरस्वती नगर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न। भारत विकास परिषद सरस्वती नगर शाखा की द्वितीय साधारण सभा की बैठक सुदर्शन सेवा संस्थान में राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें – जीवण माता मंदिर फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

चुनाव अधिकारी गिरीश लोढ़ा के सानिध्य में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से राकेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष,डॉ रामदयाल पंकज को सचिव तथा राकेश जालानी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इससे पूर्व प्रांतीय संगठन सचिव गिरीश लोढ़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत तथा स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव डॉ रामदयाल पंकज ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष डॉ गीतेश्वर वार्ष्णेय ने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रेम सिंह चौधरी,डॉ प्रतिष्ठा सिन्हा तथा अध्यक्ष ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को आनंदित कर दिया। गिरीश ने परिषद के कार्यकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल गुप्ता ने किया। राष्ट्रगान के साथ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025