Doordrishti News Logo

किराए पर ली गई एसयूवी आगे बेचने का आरोप,दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। अपने परिचित को अपनी एसयूवी किराए पर देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गाड़ी के फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ी को आगे बेच दिया गया। पीडि़त ने अब पुलिस की शरण लेकर परिचित और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें – मारपीट को लेकर परस्पर केस दर्ज

प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में संजय सी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी विजय पुत्र गोविन्द सोलंकी ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसने अपनी टैक्सी परमिट इनोवा को 15 हजार रुपए मासिक किराए पर चलाने के लिये आखलिया चौराहे पर मिस्त्री रियाज को सौंपी थी।

कुछ समय तक उसने किराया दिया और बाद में साजिश रच कर उसने इनोवा गाड़ी को उसकी बगैर सहमति के किसी मोन्टू विश्नोई को बेच दी और न तो गाड़ी की कीमत दे रहा है और न ही किराया या गाड़ी दे रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

नव वर्ष पर खाटू श्याम की 500 प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियां निःशुल्क वितरित होंगी

March 14, 2026

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

March 14, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

March 14, 2026

देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

March 14, 2026

फसलों व वृक्षों के परागण में कीट परागणकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण

March 14, 2026

चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता-गर्ग

March 14, 2026

सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद

March 14, 2026