घंटाघर सुमेर मार्केट में दुकान से नगदी चोरी
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। घंटाघर सुमेर मार्केट में दुकान से नगदी चोरी। शहर के अंदरूनी क्षेत्र घंटाघर सुमेर मार्केट में एक दुकान से अज्ञात शख्स 10-15 हजार चोरी कर ले गया। दुकानदार घी और परचूनी सामान बेचता है। दुकान के ताले टूटना बताया गया है।
इसे भी पढ़ लीजिए – वृद्धा पर भांजे ने हमला कर लहूलुहान किया आभूषण लूूटे
फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों से पता लगाने का प्रयास कर रही है। नई सडक़ स्थित बैण्ड मार्केट में रहने वाले राकेश प्रजापत पुत्र सुखराज ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह घंटाघर सुमेर मार्केट में अपनी दुकान लगाता है।
दुकान में घी के साथ परचूनी सामान भी बेचता है। रात के समय में उसकी दुकान में अज्ञात शख्स सैंध लगाकर 10-15 हजार की नगदी चुरा ले गया। रुपए दुकान के गल्ले में रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

