कबाड़ की दुकान व गोदामों पर तलाशी

  • पुलिस का अभियान
  • कबाड़ व्यवसायियों के नाम-पते किए नोट
  • सामान की चैकिंग भी की

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।कबाड़ की दुकान व गोदामों पर तलाशी। कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रविवार सुबह कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की ओर से कबाड़ का सामान बेचने वालों से जानकारी ली गई। यह पता लगाया कि यहां चोरी का सामान तो नहीं बिक रहा।

इसे भी पढ़िए – मंडोर उद्यान में काई जमी हौद व नहर की सफाई शुरू

डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने प्रताप नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद कबाड़ी वालों के यहां पर जाकर कबाड़ का काम करने वाले स्टाफ, दुकान आदि के बारे में जानकारी ली। टीम ने यहां पर कबाड़ के सामान को लेकर भी जानकारी ली।

पुलिस ने कबाड़ व्यवसायियों और वहां काम करने वाले स्टाफ के नाम पते नोट किए। गौरतलब कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस को कबाड़ की दुकानों में चोरों द्वारा चोरी का माल बेचे जाने को लेकर संदेह के आधार पर ये अभियान चलाया गया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026