शहर की प्रमुख लोकेशन पर लगाए वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड

यातायात पुलिस का नवाचार

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शहर की प्रमुख लोकेशन पर लगाए वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड। देश में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसका प्रमुख कारण लोगों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होना और यातायात नियमों की पालना नहीं करना है। इन बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान में भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से नवाचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – 301 संदिग्ध वाहन चैक 97 का भरा पर्चा बी

इसके तहत जोधपुर की ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर इन दिनों यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर की प्रमुख लोकेशन पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगाया गया है।

एडीसीपी (ट्रैफिक) दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि वेरिएबल साइन बोर्ड मैसेज एक ट्राली के ऊपर लगाया गया है जिसे अलग-अलग चौराहों पर हर दिन लगाया जाता है। इस पर वाहन चालकों से नशे में गाड़ी नहीं चलाने,यातायात नियमों की पालना करने,दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग लोकेशन पर इसे खड़ा किया जाता है।

खास बात यह है कि यह सौर ऊर्जा के माध्यम से संचालित होता है। इसके माध्यम से शहर वासियों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय सावधानी रखना अत्यंत आवश्यक है जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026