पत्नी की हत्या का आरोपी पति रिमांड पर

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। पत्नी की हत्या का आरोपी पति रिमांड पर।
शहर के माता का थान थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर स्थित अशोक नगर में दहेज के लालच में पति ने लोहे के पाइप से सिर में वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति गौतम को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – आईटी यूनियन के बृजराज सिंह शेखावत बने जिलाध्यक्ष

उधर मृतका के भाई ने माता का थान थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें पति व सास-ससुर सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को ही गिरफ्तार किया है। अन्य नामजद लोगों की जांच में भूमिका के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

माता का थान थानाधिकारी भंवर सिंह जाखड़ ने बताया कि पत्नी मोनिता (हिना) की हत्या के आरोपी गौतम को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य नामजद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के भाई नागौरी गेट स्थित रावत बिल्डिंग निवासी विजय कुमार ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बहन मोनिता उर्फ हिना को उसके पति गौतम,ससुर सुरेश,सास मंजू देवर सचिन हर समय तंग परेशान करते थे। मेरी बहन उनकी प्रताड़ना को इतने समय तक इस वजह से सहन करती रही कि उसका घर बसा रहे। इन लोगों के अत्याचार सहन करती रही।