Doordrishti News Logo

मंडोर गार्डन में चौपाटी के पास पानी के होद में गिरने से डूबा दो साल का मासूम

  • परिवार के साथ आया था पिकनिक मनाने
  • जेडीए की लापरवाही उजागर
  • नहर पर जाली भी नहीं
  • नहर की सफाई कई दिनों से नहीं हुई

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। मंडोर गार्डन में चौपाटी के पास पानी के होद में गिरने से डूबा दो साल का मासूम। शहर के मंडोर गार्डन में शनिवार की शाम को दो साल का मासूम चौपाटी के पास बने पानी के होद में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वह खेलते खेलते चौपाटी के पास चला गया और उसमें गिरने के बाद पानी में डूब गया। परिवार को पता लगने पर तलाश की गई तो वह होद में दिखाई दिया। बाद में उसे पानी से निकाला गया मगर तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को परिजन के आग्रह पर बगैर पोस्टमार्टम परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

इसमें जेडीए की लापरवाही सामने आना प्रतीत हुआ है। चौपाटी के आस पास कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। न ही होद के मुहाने पर कोई जाली नजर आई और भी बड़ी बात है कि जिस कंपनी को साफ- सफाई का ठेका दे रखा है उसके द्वारा भी यहां पर साफ सफाई नहीं की गई थी। जबकि कंपनी को महिने में दो बार साफ-सफाई का ठेका हो रखा है।

मंडोर पुलिस के अनुसार सोजती गेट के अंदर सिलावटों का बास अबाबील होटल के पीछे रहने वाला दो साल का अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद शाहिद शनिवार की सुबह अपने परिवार के लोगों के साथ में मंडोर गार्डन में आया था। दोपहर में यहां पर वह खेलते खेलते मंडोर गार्डन में चौपाटी के समीप होद पर चला गया और अचानक से उसमें गिर गया। वह नहीं मिला तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे।

अनहोनी होने की आशंका में उसे होद में तलाशा गया। बाद में गोताखोरों को बुलाया गया और उसे होद के पानी में पाया। उसे पानी से बाहर निकलवा कर तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुुंचे,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। सूचना पर मंडोर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। परिजन ने हालांकि कोई रिपोर्ट पुलिस में नहीं दी है। शव भी बगैर पोस्टमार्टम कार्रवाई के परिजन के सुपुर्द किया गया है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026