महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत,60 घायल

दिवंगतों को 25- 25 लाख की आर्थिक मदद

प्रयागराज,महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत,60 घायल।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार रात संगम तट पर मची भगदड़ में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के 17 घंटे बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मौतों की पुष्टि की। शाम 6.30 बजे मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्णा ने तीन मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कृष्ण ने कहा कि भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 60 लोग घायल हैं। 25 शवों की पहचान कर ली गई है।

इसे भी पढ़िए – मुकुंद थानवी उर्फ दाता ने नृशंसतापूर्वक की थी हत्या

उन्होंने कहा कि भगदड़ में उत्तरप्रदेश के सबसे ज्यादा 19, कर्नाटक के 4,गुजरात,असम व उत्तराखंड के एक-एक श्रद्धालु की मौत हुई है। उन्होंने कहा-घाट पर कुछ बैरिकेड्स टूट गए थे, जिसकी वजह से कुछ लोग जमीन पर सो रहे कुछ श्रद्धालुओं पर चढ़ गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि मेले में कोई वीआईपी प्रोटोकाल नहीं होगा।

मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा जो श्रद्धालु महाकुंभ में आए हैं,उन्हें वापस भेजने के लिए काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हादसा मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। उस समय लोग संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि भगदड़ अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इस कारण संगम पर लाखों की भीड़ एकत्रित होती चली गई।

इस दौरान बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए। यह देखकर भगदड़ मच गई। त्रिवेणी पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा-श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है,वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।

० प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। मैं घायल श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल श्रद्धालु जल्द स्वस्थ हों।

– द्रौपदी मुर्मू,राष्ट्रपति

० महाकुंभ में हुई दुर्घटना दुखद है। इसमें अपने प्रियजनों को खोनेवाले श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

– नरेंद्र मोदी,प्रधान मंत्री

० प्रयागराज में हालात नियंत्रण में हैं, अफवाह पर ध्यान न दें। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।

-योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री यूपी

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026