त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुक्रवार से

12 को होगा समापन

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुक्रवार से।शहर के सूरसागर स्थित आर्यन वाटिका में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को होगा। यज्ञ का समापन रविवार को होगा।10 से 12 जनवरी तक चलने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सूरसागर रामद्वारा के महंत डॉ रामप्रसाद के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

इसे भी पढ़ें – झूठी एफआईआर लिखना पुलिस अधीक्षक को पड़ा भारी,हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

आयोजन ओमदत्त गहलोत आर्य चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है। निर्मला देवी पत्नी आर्यश्रेष्ठी जयसिंह गहलोत ने बताया कि सूरसागर एसबीआई के पास आर्यन वाटिका में आयोजित होने वाले इस त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ महोत्सव में 11 जनवरी को प्रात : 11 बजे निःशुल्क उपनयन संस्कार कार्यक्रम होगा।

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में आबू पर्वत आर्य गुरूकुल के स्वामी ओमानंद सरस्वती,संस्कृत महाविद्यालय सिरोही के डॉक्टर रामनारायण शास्त्री,प्रख्यात आर्यभजनोपदेशिका यूपी की कल्याणी,अलवर से वेदपाठी टीकाराम अधिकारी,अजय दीक्षित शिकरत करेेंगे। कार्यक्रम के संयोजक विमल शास्त्री होंगे।

10 से 12 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक हवन,प्रात:10.30 से 11.25 बजे तक भजन प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। शाम 4 से 6.30 बजे तक हवन और 7.15 से 9.30 बजे भजन प्रवचन का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 12 जनवरी को भोजन प्रसादी के साथ होगा।

इस दिन हवन, भजन, प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन अपरान्ह 3
से सायं 5.30 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपनयन संस्कार कार्यक्रम में आने वाले बालक बालिकाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उपनयन संस्कार में 10 से 20 वर्ष तक बालक बालिका हिस्सा ले सकेंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय परिवेश में आएंगे।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026