Doordrishti News Logo

आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे रवाना

  • माधवबाग आयुर्वेद अस्पताल में होगा इलाज
  • 17 दिन की मिली है पैरोल

जोधपुर,आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम कड़ी सुरक्षा के बीच पुणे रवाना। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौनाचार के आरोप में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को लेकर बुधवार को फ्लाइट से रातानाडा थाना पुलिस पुणे के लिए रवाना हो गई। पुणे स्थित माधवबाग आयुर्वेदिक अस्पताल में आसाराम का इलाज होगा।

इसे भी पढ़ें – बस का चालक गिरफ्तार,संविदा पर नौकरी दिए जाने का आश्वासन

राजस्थान हाईकोर्ट ने इसके लिए आसाराम को तीसरी बार 17 दिन की पैरोल दी है। इसके लिए बुधवार को पुलिस सुरक्षा के साथ आसाराम को एंबुलेंस से एयरपोर्ट लाया गया। आसाराम के साथ पुलिस के जवान रहेंगे। उसे किसी से मिलने की इजाजत नहीं होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने गत 15 दिसंबर को आसाराम की 17 दिन की पैरोल मंजूर की थी। इससे पहले सात नवंबर को तीस दिन की पैरोल जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए मिली थी,जबकि उससे पहले पहले सात दिन की पैरोल अगस्त में मिली थी। तब भी वह पुणे गया था।

पैरोल के आदेश में हाईकोर्ट ने साफ किया कि पहले की तरह ही सुरक्षा व भक्तों को लेकर बनाए नियमों का आसाराम को ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही आने जाने एवं पुलिस सुरक्षा का तमाम खर्च आसाराम को ही वहन करना होगा,लेकिन इस बार कोर्ट ने राहत दी कि महाराष्ट्र जाने के लिए जोधपुर में जिस निजी अस्पताल में वह भर्ती है वहां से सीधे एयरपोर्ट से पुणे जाएगा। उसे जेल जाकर एयरपोर्ट नहीं जाना होगा।

सजा निलंबन का फैसला जनवरी तक टला 
इधर गुजरात केस में आसाराम की सजा को निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला जनवरी तक के लिए टाल दिया है। आसाराम के वकीलों ने सर्वोच्च न्यायालय से चिकित्सा आधार और दोष सिद्धि के गुण.दोष के आधार पर मामले की सुनवाई करने का आग्रह किया। न्यायमूर्ति एमएम.सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपनी जांच केवल याचिकाकर्ता की चिकित्सा स्थिति तक ही सीमित रखी।

बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर दुहाई दे रहा 
आसाराम राजस्थान व गुजरात हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक बिगड़ते स्वास्थ्य की दुहाई दे रहा है। उसके अधिवक्ताओं ने इस बात पर जोर डाला कि हिरासत में उन्हें कई बार दिल का दौरा पड़ चुका है और उनकी कमजोर हालत के कारण उनके जीवन को खतरा है।

आसाराम ने याचिका में कहा है कि जेल में बीतता प्रत्येक दिन मेरे स्वास्थ्य और सम्मान को नष्ट कर रहा है। उसका तर्क है कि वह पहले ही 11 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है और हो सकता है कि अपनी लंबित अपील की सुनवाई तक जीवित न रह पाए।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026