Doordrishti News Logo

जोधपुर, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के पारित आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) जयपुर के आदेशानुसार गठित एसटीएफ टीम द्वारा देवनगर में अवैध कपड़ा धुलाई की इकाई को सील किया गया। फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर केस बनाया गया। एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के पंवार के निकट सुपरविजन में एसआई जयसिंह के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सरदार पटेल कॉलोनी देवनगर में कपड़े धुलाई की अवैध औद्योगिक इकाई को सील किया गया। इसमें सरदार पटेल नगर पाल रोड निवासी रूपाराम पुत्र बागाराम पटेल को गिरफ्तार किया गया। वह अपने भूखण्ड में पानी की होदिया बनाकर अवैध कपड़ा फैक्ट्री संचालित करता हुआ पाया मिला। जिसके अन्दर एक पानी की ट्यूबेल, एक पैडिग मशीन और कपड़ा धोने के लिए सात पानी के कुंड बने हुए थे। कपड़े के कुल 150 थान मिले। जिसमें से 11 पानी के कुंड में मिले, 59 थान धोकर फैक्ट्री परिसर में पड़े थे। यहां पर एक ट्रक को भी जब्त किया गया। जिसमें भी 80 थान मिले। इस पर उसके खिलाफ देवनगर थाने में केस दर्ज करवाया गया। इस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल सहीराम, कांस्टेबल सीताराम, तगाराम, तुलछाराम एवं अशोक कुमार साथ थे।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026