अल्लाह की इबादत में 8 वर्षीय अमीन पंवार ने रखा रोजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अल्लाह की इबादत में 8 वर्षीय अमीन पंवार ने रखा रोजा।इन दिनों रमजान का पाक माह चल रहा है।मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। ऐसे में जहां बड़े बुजुर्ग तो रोजा रख ही रहे हैं,वहीं उनकी आस्था से प्रेरित होकर बच्चे भी रोजा रख कर इबादत करने में पीछे नहीं हैं।

पीआईबी चंडीगढ़ तत्वावधान में पत्रकार प्रतिनिधिमंडल 08 से 14 मार्च तक राजस्थान के दौरे पर

शहर के गोलनाडी क्षेत्र में रहने वाले अमीन पंवार ने भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की और घर परिवार के साथ अपने शहर के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। अमीन के दादा अजीज पंवार के अनुसार उनके पोते अमीन ने कम उम्र में धार्मिक भावना से प्रेरित होकर उसके उत्साह को देखते हुए पिता जावेद और माता झूले खान सहित सभी सदस्य बेहद खुश हैं। अमीन ने पूरे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की और परिवार के साथ नमाज अदा की।

अमीन के दादा अजीज पंवार,दादी नजमा,पिता जावेद, माता झूले खां,नाना नूर मोहम्मद,नानी हमीदा ने उसकी सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। उसे कम उम्र में रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करना देख कर क्षेत्रीय लोग और पड़ोसी भी प्रसन्न होकर दुआएं दे रहे हैं। कम उम्र में बच्चे की यह उपलब्धि प्रेरणा बन गई।

Related posts:

You missed