Doordrishti News Logo

नदी में नहाते 8 बच्चे डूबे 5 की मौत,दो लापता

  • बिहार में हादसा
  • गांव में छाया मातम

बिहार,नदी में नहाते 8 बच्चे पानी में डूबे,5 की मौत,दो लापता।बिहार के सासाराम के तुम्बा गांव में सोन नदी में नहाने गए 8 बच्चे डूब गए। जिसमे 5बच्चों की मौत हो गई, 2 बच्चे लापता हैं और 1बच्चे को सूरक्षित निकल गया।

इसे भी पढ़ें – सार्वजनिक स्थान पर खाईवाली करते पकड़ा,पांच गिरफ्तार,65 हजार जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में सासाराम के तुम्बा गांव की सोन नदी में आठ से तेरह वर्ष के 8 आठ बच्चे नहाने के लिए उतरे और डूब गए। जिसमे एक बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया और पांच बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो बच्चे लापता हैं। ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे नदी में नहा रहे थे तभी एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए, जिससे सभी डूब गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

क्षेत्र के गोताखोर और प्रशासन दो लापता बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चला है।

मृतकों की सूची
1-निधि कुमारी (12 वर्ष)
2-नव्या कुमारी (13 वर्ष)
3- पवन कुमार (7 वर्ष)
4- राजू कुमार (12 वर्ष)
5- विवेक कुमार (12 वर्ष)

  • ये हैं लापता
    1-गुनगुन कुमारी (8 वर्ष)
    2- अभय कुमार (10 वर्ष)

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026