परस्पर पथराव करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार
- गुरों का तालाब में जमीन विवाद मामला
- एक पक्ष से 6 दूसरे से 1 महिला को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परस्पर पथराव करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार।शहर के गुरों का तालाब के महावीर जैन कॉलोनी स्थित विवादित जमीन पर कब्जे के प्रयास मामले में पथराव करने वाली 7 महिलाओं को प्रताप नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक पक्ष से 6 और दूसरे पक्ष से 1 महिला को पकड़ा है। सभी महिलाओं को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि गुरों का तालाब स्थित महावीर जैन कॉलोनी की विवादित जमीन पर पथराव करने वाली 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनमें एक पक्ष से बीजेएस स्थित नट बस्ती निवासी तारा,रेखा,मौसमी,राजू देवी,बाली, सरस्वती और दूसरे पक्ष से गुरों का तालाब स्थित महावीर जैन कॉलोनी निवासी गुड्डी को गिरफ्तार किया। पहले सभी महिलाओं को शांति भंग में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन सभी की मामले में गिरफ्तारी हुई। सभी महिलाओं को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुजराती गैंग पहुंची जेल अन्य टैक्सी गैंग भी शहर में सक्रिय
पुरुषों को लिया अभिरक्षा में 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए 6 आरोपियों को पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया। सभी आरोपियों गुरों का तालाब निवासी सवाई सिंह पुत्र माधोसिंह राजपुरोहित,गुरों का तालाब के संत धाम रोड निवासी श्रवण सिंह पुत्र शेरसिंह राजपुरोहित,बीजेएस स्थित नट बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर पिंटूराज नट पुत्र बलमराम, डांगियावास के खेड़ी सालवा निवासी हनुमानराम पुत्र पूनाराम बिश्नोई, प्रभुराम पुत्र पूनाराम बिश्नोई और खमाराम पुत्र पूनाराम बिश्नोई को गुरुवार को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
 