Doordrishti News Logo

कार में मिली 7.63 किलो चांदी व्यापारी बिल नहीं बता पाया पुलिस ने की जब्त

सोजती गेट पर वाहनों की चैकिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार में मिली 7.63 किलो चांदी व्यापारी बिल नहीं बता पाया पुलिस ने की जब्त। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से सांयकालीन गश्त में गुरुवार को सोजती गेट पर एक कार की सघन चैकिंग में सात किलो से ज्यादा चांदी को जब्त किया है। इसे लाने वाला पुलिस को बिल नहीं पेश कर पाया। पुलिस ने उसे जब्त कर जीएसटी विभाग एवं आयकर विभाग को सूचना दी है। अग्रिम कार्रवाई संबंधित विभागों की तरफ से की जाएगी।

इनामी अपराधी के घर आने की सूचना पर पहुंची पुलिस,पकड़ा गया

सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि सांयकालीन गश्त में एसआई गंगाराम ने सोजती गेट पर एक कार को संदेह के आधार पर रुकवाया और तलाशी ली। तब कार में सात किलो 633 ग्राम चांदी मिली। इस पर कार सवार प्रिंस सोनी से इस चांदी के बारे में पूछताछ किए जाने पर वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि चांदी को जब्त कर लिया गया है। अब जीएसटी एवं इंकमटैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दी गई है। संबंधित विभाग इस बारे में अग्रिम कार्रवाई करेगा। जब्त हुई चांदी लगभग 30 लाख की है।

चांदी के दाम आसमां पर 
इन जेवराती धातुओं की कीमतें आसमां छू रही है। सोना जहां 1.82 लाख दस ग्राम का हो गया है वहीं चांदी के दाम भी चार लाख प्रतिकिलो के पार हो गए है। ऐसे में इनकी कालाबाजारी भी बढऩे के आसार है। साथ ही बढ़ते दामों के बीच स्वर्णाभूषण कारोबारियों में निराशा भी छाई हुई है। सर्राफा बाजार में भी सन्नाटा पसरा देखा जा सकता है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed