Doordrishti News Logo

6 पिस्टल व 20 कारतूस बरामद, दो हथियार तस्कर पकड़े

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को दो हथियार तस्करों को पकड़ कर भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए हैं। इनके पास से छह पिस्टलें एवं 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। अब हथियारों के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण अवैध हथियारों की धड़पकड़ के साथ वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत बालेसर में हथियार तस्करों को अवैध 6 पिस्टल व 20 जिन्दा कारतूस सहित दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

6 पिस्टल व 20 कारतूस बरामद, दो हथियार तस्कर पकड़े

उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा लगातार चौकसी के साथ आसूचना एकत्रित की जा रही थी। तब  बालेसर थाने के एएसआई रूघाराम ने कस्बा आगोलाई में सदिग्ध व्यक्ति का पीछा करके धड़पकड़ की, जिसको टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने व उसके सामान की तलाशी लेने पर के उसके पास मिले काले रंग के बैग में कुल 5 पिस्टल व 18 जिन्दा कारतूस बरामद किये गए। जिस पर हथियार तस्कर उदयसर आगोलाई बालेसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोहनराम जाट को गिरफ्तार किया।

6 पिस्टल व 20 कारतूस बरामद, दो हथियार तस्कर पकड़े

एक अन्य शख्स को एएसआई राणीदान द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। आरोपी पालियाल नगर ढाढणिया बालेसर निवासी बाबूराम उर्फ बजरंग उर्फ बबलू पुत्र मांगीलाल जाट को भी पकड़ा। इन दोनों के पास से छह पिस्टल एवं बीस कारतूस बरामद हुए है। अवैध हथियार कहां कहां सप्लाई किए गए इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। एसपी ग्रामीण कयाल ने बताया कि पुलिस की इस टीम में हैडकांस्टेबल मालाराम, कांस्टेबल श्रवण बेनिवाल, चुतराराम, पप्पूराम विश्रोई, नारायण सिंह, ओमप्रकाश, सुमेरसिंह, हेमंत राजपुरोहित भी शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026