दो माह में पैसे डबल करने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी
- मल्टी लेवल मार्केटिंग का झांसा
- दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो माह में पैसे डबल करने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी। शहर के बलदेव नगर वीर दुर्गादास कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से दो भाईयों ने मिलकर 6.50 लाख की ठगी कर ली। युवक को मल्टी लेवल मार्केटिंग का झांसा दिया और दो महिने पैसे डबल करने को कहा। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब प्रतापनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना गत साल नवंबर की है।
एएसआई घेवरराम ने बताया कि बलदेव नगर स्थित वीर दुर्गादास कॉलोनी के रहने वाले मो. हसीन पुत्र मो. यासीन की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि गत साल उसकी मुलाकात पाली जिले में सोजत के रहने वाले किशन गुर्जर और संदीप गुर्जर से हुई थी। तब इन लोगों ने उसे मल्टी लेवर मार्केटिंग का बोला और लगाए गए पैसों को डबल करने की बात की थी।
युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप,केस दर्ज
मो.हसीन ने उन्हें चीरघर स्थित एक टी स्टाल पर बुलाया और साढ़े छह लाख रूपए केश और ऑनलाइन के जरिए दिए थे। आरोपियों ने उसे रुपए दस लाख करने की बात की थी। मगर दो माह गुजरने के बाद उसके रूपए डबल नहीं हो पाए और टालमटोल जवाब देने लगे। आखिरकार रुपयों का फ्रॉड कर डाला। एएसआई घेवरराम ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब केस दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
