आर्य समाज पाबीपुरा में 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ आज
- स्वर्ण जयंती महाेत्सव अंतरराष्ट्रीय सन्यासी स्वामी आर्यवेश व स्वामी आदित्यवेश के सानिध्य में होगा
- ओउम ध्वजारोहरण,महायज्ञ,सत्संग,प्रवचन,व्यायाम प्रदर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्य समाज पाबु पुरा में 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ आज। आर्य समाज पाबूपुरा के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत रविवार सुबह 11 बजे 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ का आयोजन होगा।
इसे भी पढ़ें – डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में राजयोग मेडिटेशन सत्र का आयोजन
समारोह में अंतरराष्ट्रीय सन्यासी व सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश व सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश अतिथि के तौर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। स्वर्ण जयंती महोत्सव ओउम ध्वजारोहरण के साथ सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होकर शाम सात बजे तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे
आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल आर्य के अनुसार आर्य समाज पाबूपुरा की स्थापना वर्ष 1975 में की गई। 50वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आर्य समाज पाबूपुरा के मंत्री रोशनलाल आर्य ने कहा कि महोत्सव सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश व सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश के सानिध्य में होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू किया जाएगा। इसके पश्चात 11 बजे 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ,आर्य सन्यासियों द्वारा सत्संग व प्रवचन,दोपहर एक बजे व्यायाम प्रदर्शन,ऋषि लंगर के बाद शाम को समापन समारोह होगा। इस दौरान आर्य वीर दल,आर्य समाज व आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।
