मिठाई कारोबारी के घर से पांच लाख की नगदी चोरी
परिवार के लोग शादी समारोह में थे व्यस्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),मिठाई कारोबारी के घर से पांच लाख की नगदी चोरी।शहर के झालामंड स्थित माजीसा नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से पांच लाख की नगदी चुरा ले गए। परिवार के लोग दो दिन के एक शादी समारोह में गए हुए थे। पड़ौसी ने सूचना दी तब चोरी का पता लगा। घटना को लेकर कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
इसे भी पढ़ें – फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
कुड़ी पुलिस ने बताया कि राणीसा का मंदिर के पास माजीसा नगर झालामंड निवासी भवानी शंकर पालीवाल पुत्र किशनाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 8 अप्रैल को शिकारगढ़ शादी समारोह में गया था। घर सूना पड़ा था। 10 अप्रेल को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं।
इस पर वह वापिस पहुंचा। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त किए जाने के साथ चोरों ने अलमारी से पांच लाख की नगदी चुरा ले गए है। कुड़ी पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

