Doordrishti News Logo

5 रूपए किलो का नमक 22 रूपए में बेच रहे थे, 9 क्विंटल नमक बरामद

  • नामी कंपनी की प्रिंटेट पैंकिंग में चोरियां
  • कॉपी राइट प्रकरण, पांच गिरफ्तार

जोधपुर, आप जिस आटे या सब्जी में नमक इस्तेमाल करते हैं वो मिलावटी या सादा हो सकता है। आप बाजार में ज्यादा कीमत देकर भी सादा नमक इस्तेमाल कर रहे हैं। बदमाशों ने अब इसमें भी धांधली करनी शुरू कर दी है। मिलावटखोरों ने अब हर चीज में मिलावट की हद कर दी है। मिर्च मसालों और घी तेल में मिलावट होती आई है, यह बात आम है। मगर अब आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों ने पांच रूपए भाव का नमक 22 रूपए में तक बेच रहे है। नामी कंपनी की प्रिंटेट पॉलि पैक खरीद कर उसमें भर कर बेच रहे हैं।

5 रूपए किलो का नमक 22 रूपए में बेच रहे थे, 9 क्विंटल नमक बरामद

पुलिस ने नामी कंपनी सैल्स प्रतिनिधियों की शिकायत पर कुछ प्रकरणों का खुलासा करते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। इनकी दुकानों और घर से 9 सौ किलो सादा नमक बरामद हुआ है। रविवार की रात में बनाड़ और मंडोर पुलिस ने दो कॉपी राइट के प्रकरण बनाए और चार पांच लोगों को इसमें हिरासत में लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नई दिल्ली से आए टाटा नमक के सैल्स प्रतिनिधि रविसिंह, अजय कुमार और अन्य ने शिकायत दी। इनके अनुसार मंडोर और बनाड़ एरिया में कंपनी की पॉलि पैकिंग इस्तेमाल कर फर्जी नमक बेचा जा रहा है।

यह नमक सादा है और ग्राहकों को टाटा नमक के नाम पर लूटा जा रहा है। इन शिकायतों का सत्यापन करने के बाद जिला पूर्व की मंडोर और बनाड़ पुलिस ने अलग अलग पांच स्थानों पर रेड दी। एसीपी दिवाकर ने बताया कि अशोक कॉलोनी गली नंबर 2 मेें रहने वाले चैनराज उर्फ बबलू जोशी पुत्र विष्णु जोशी के मकान पर रेड दी गई। तब घर के एक कमरे से सादे नमक के 14 कट्टे मिले। इनमें तकरीबन 50-50 किलो सादा नमक भरा था। इसके अलावा लूज नमक भी रखा था। यहां से 750- 800 किलो नमक मिला है।

पांच छह माह से आरोपी अपने घर में इसका कारोबार कर रहा था। उसे कॉपी राइट एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम के अनुसार चार पांच दुकानों पर मुर्गी फार्म हाउस के नजदीक दबिश दी गई। एक एक किलो के तकरीबन 157 थैलियां सादे नमक से भरी मिली। सभी टाटा नमक के पॉलि पैकिंग में थी। अब पकड़ गए सभी दुकानदारों से इसकी तस्दीक की जा रही है। पांच रूपए भाव का नमक 22 रूपए में बाजार में बेचा जा रहा था। कंपनी के अनुसार नमक की थैली अभी 22 रूपए में मिल रही है। ये लोग सादे नमक को इसी भाव से बेच रहे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026