Doordrishti News Logo

पेंशन लेने आए बुजुर्ग के थैले से चीरा लगाकर 48 हजार पार

  • फुटेज में दिखीं संदिग्ध महिलाएं
  • तलाश जारी

जोधपुर,पेंशन लेने आए बुजुर्ग के थैले से चीरा लगाकर 48 हजार पार। शहर के जालोरी गेट स्थित एसबीआई की शाखा में आज दोपहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति के थैले से 48 हजार रुपए पार हो गए। घटना की जानकारी पर खांडाफलसा पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध की तलाश में जुटी। बताया गया कि बुजुर्ग के पीछे दो तीन महिलाएं खड़ी थी आशंका है कि  उन्हीं में से किसी ने यह कारस्तानी की है।

यह भी पढ़ें – रेटिंग टॉस्क में उलझ कर 6.50 लाख लुटा बैठा

थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि भीखाराम नाम के एक बुजुर्ग आज दोपहर में जालोरी गेट स्थित एसबी आई की शाखा में अपनी पेंशन लेने आए थे। बैंक से उन्होंने अपनी पेंशन के 48 हजार रुपए थैली मेें डाले थे। मगर कुछ देर बाद उन्हें पता लगा कि थैली को किसी ने चीरा लगाकर नोट पार कर लिए है। बुजुर्ग ने बताया कि उनके पीछे दो तीन महिलाएं खड़ी थी। थानाधिकारी महेशचंद्र ने बताया कि फुटेज देख रहे हैं। संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर तलाश की जा रही है। फुटेज से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026