जोधपुर के 4 खिलाड़ी करेंगे राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के 4 खिलाड़ी करेंगे राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व। झझर हरियाणा में सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, इस प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीम के लिए जोधपुर के सुनील,मोहन, सुनिल व काशवी शर्मा का चयन हुआ। ये सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता मे राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही नागौर में सम्पन्न हुई स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है । इन खिलाड़ियों के मुख्य प्रशिक्षक व जिला सॉफ्टबॉल के कोषाध्यक्ष रोहिताष शर्मा ने बताया कि राजस्थान टीम का तीन दिन का प्रक्षिक्षण शिविर नागौर में लगेगा, जिसके लिए जोधपुर की खिलाड़ी पहुँच गये हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे को 3 शील्ड व 6 व्यक्तिगत पुरस्कार
जोधपुर के खिलाड़ियों सहित राजस्थान टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिये जोधपुर जिला सोफ्टबॉल के अध्यक्ष दिनेश चौधरी,सचिव यामिनी शर्मा,उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र,मुख्य प्रशिक्षक रोहिताष शर्मा एवं सहायक कोच कैलाश गहलोत,कुन्दन व अरुण गर्ग ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद देकर इन खिलाड़ियों को नागौर के लिये रवाना किया।
