डेमू ट्रेन में 4 अवैध वेंडर पकड़े, आरपीएफ के सुपुर्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेमू ट्रेन में 4 अवैध वेंडर पकड़े,आरपीएफ के सुपुर्द। ट्रेनों में अनाधिकृत गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे ने शुक्रवार को गाड़ी संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू में कार्रवाई करते हुए 4 अवैध वेंडरों को पकड़ा। सभी को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के तीन अधिकारियों की लेवल-16 में नियुक्ति
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदें।
कार्रवाई के दौरान वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक वर्धमान सिंह ने जांच में पाया कि ये वेंडर ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर चारों को मेमो बनाकर बालोतरा आरपीएफ, के सुपुर्द किया गया जहां उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
