योनो ऐप डाउनलोड करवा 4.77 लाख की ठगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योनो ऐप डाउनलोड करवा 4.77 लाख की ठगी। शहर के नई सडक़ स्थित एक होटल के पीछे रहने वाले व्यक्ति से शातिर ने साइबर ठगी का शिकार बनाकर 4.77 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पीडि़त पहले साइबर थाने गया मगर बाद में उसे संबंधित थाने में रिपोर्ट देने को कहा। अब सदर बाजार थाने में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है।
सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम ने बताया कि नई सडक़ स्थित मरूधर होटल के पीछे रहने वाले हफीजुरहमान पुत्र अजीजुरहमान ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 27 दिसम्बर को उसके पास में वाट्सएप कॉल आया और लिंक भेजा था। जिस पर उसने एसबीआई की साइट डाउनलोड करने के लिए योनो ऐप को डाउनलोड करवाया। बैंक खाते की जानकारी ले ली गई।
जैसलमेर से जोधपुर आ रही पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त
बाद में उसके खाते से दो बार में 4.77 लाख रुपए निकाल लिए गए।
शातिर ने बाद में फोन बंद कर दिया। थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि पीडि़त ने पहले साइबर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। मगर अब सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी गई है। मामले में जांच की जा रही है।
