37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार
-पुलिस का एरिया डोमिनेशन
-155 की 31 टीमों ने दी 128 स्थानों पर रेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार बुधवार की अलसुबह जिला पूर्व एवं पश्चिम में एरिया डोमिनेशन चलाया गया। पुलिस की 31 टीमों ने 128 स्थानों पर एक साथ रेड दी। इसमें 155 अधिकारी-जवान शामिल थे।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए उनके रिहायशी मकानों,ठिकानों एवं आश्रय स्थलों पर सघन तलाशी ली गई।
Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल
यह थे टीम में शामिल :-
डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल,डीसीपी पूर्व पीडी नित्या के सुपरविजन,एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता अमृतलाल जीनगर के निकट सुपरविजन व समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में थानाधिकारियों के साथ रेड दी गई।
यह कार्रवाइयां की गई :-
पांच व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। अभियान के समय 28 स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी/मफरुर/गिरफ्तारी वारंटी में वांछित अपराधी पकड़े गए। पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 68 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 5. पुलिस थाना करवङ द्वारा 01 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध डोडा पोस्त 255 ग्राम बरामद किया।
पुलिस थाना रातानाडा द्वारा 01 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एचएस (हिस्ट्रीशीटर)/हार्डकोर अपराधीयों की चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गैंग व गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस थाना महामंदिर द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मथानिया में 7 वांछित अभियुक्तों को पकड़ा गया।
