Doordrishti News Logo

कानोता में 3200 किलो वेजिटेबल सॉस नष्ट करवाया

बिना फूड लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री

जयपुर,कानोता में 3200 किलो वेजिटेबल सॉस नष्ट करवाया।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में शनिवार को कानोता क्षेत्र में कार्रवाई कर 3200 किलो वेजिटेबल सॉस नष्ट करवाया गया।अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि जयपुर द्वितीय क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गौरव धारा कॉलोनी,कानोता स्थित मैसर्स रिद्धि सिद्धि इंडस्ट्रीज के कारखाने पर छापा मारा गया। यहां 3200 किलो वेजिटेबल सॉस लगभग 25 प्लास्टिक के ड्रमॊ में रखा पाया गया।

यह भी पढ़ें – सूने प्लॉट और मकान से कीमती सामान चोरी

यह सॉस कद्दू के पल्प से तैयार किया गया था। इसमें घटिया एवं अखाद्य रंग मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। इस सॉस की 900 ग्राम की पैकिंग का मूल्य मात्र 25 रुपए था, जबकि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की सॉस की बोतल की कीमत इससे काफी अधिक है। फैक्ट्री में साफ सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। मौके पर न तो फूड लाइसेंस पाया गया और न ही किसी कर्मी का मेडिकल फिटनेस और न ही पानी की जांच रिपोर्ट पाई गई। मौके पर इस वेजिटेबल सॉस का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नमूना लेने के पश्चात समस्त माल को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार सिंधी,रमेश चंद यादव, नन्दकिशोर कुमावत व राजेश कुमार नागर शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026