रक्तदान शिविर में 312 यूनिट रक्त संग्रह

श्रीबालाजी समर्पण संस्थान एवं हॉस्पिटल का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्तदान शिविर में 312 यूनिट रक्त संग्रह।
श्रीबालाजी समर्पण संस्थान एवं श्री बालाजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हॉस्पिटल की 8 वीं वर्षगांठ पर एक विशाल अनौखे कपल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया,जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 312 यूनिट रक्तदान किया गया,जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के कुलगुरु गोविंद सहाय शुक्ला,जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा एवं जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रजवल्लित कर किया। उद्घाटन अवसर पर कुलगुरु वैद्य शुक्ला ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए।
न्यायाधीश ने स्वयं रक्तदान कर उदाहरण पेश किया। अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समाज सेवी महेश शारदा ने सपत्नीक,डॉ.दिनेश दत्त शर्मा ने सपत्नीक डॉ.सीमा शर्मा ने, प्रसिद्ध कवि डॉ.राम अकेला ने सपत्नीक डॉ.गीतू सिंह के साथ,डॉ. मोनिस खांडल आदि ने भी सपत्नीक रक्तदान किया।

शिविर में कुंती देवड़ा,पूर्व महापौर, निर्मल गहलोत,पियूष दाधीच (स्टेट जीएसटी कमिश्नर) कंचन राठौड़ (डेप्युटी सेक्रेटरी जेडीए),प्रताप नगर पुलिस थाना प्रभारी भवानी सिंह आदि उपस्थित थे।

शिविर में रक्तदान करने वालों में 212 पुरुष,40 महिलाएँ तथा 30 कपल शामिल थे। डॉ.सीमा शर्मा ने बताया कि महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी एक गंभीर समस्या है। हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं इस समस्या को पहचानें और समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य में भाग लेकर न केवल दूसरों को जीवनदान दें बल्कि स्वयं भी स्वस्थ रहें। इसके लिए डॉ. शर्मा पिछले चार साल से लगातार महिलाओं को निःशुल्क डाइटरी सलाह और आयरन फोलिक एसिड की गोलियाँ खिला रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच के साथ-साथ उन्हें पोषण,विटामिन, स्वास्थ्य परामर्श और हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए प्रेरित किया जाएगा। कपल द्वारा एक साथ रक्तदान करना प्रेरणादायक रहा। शिविर में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अवैध वेंडिंग पर आरपीएफ का शिकंजा,एक वर्ष में 2108 मामले पकड़े

रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। शिविर स्थल पर स्वच्छता,बैठने की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की उचित सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई।

श्रीबालाजी समर्पण संस्थान और श्री बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि महिलाएं अपने परिवार का ध्यान रखते खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही भूल जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को ब्लड कैंप के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए हर वर्ष की भांति अस्पताल की वर्षगांठ पर यह ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है। हमने रक्तदान के लिए जोड़े से आने के लिए शहरवासियों को प्रेरित किया। इसी बहाने से महिला का भी साल में एक बार चैकअप हो जाता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों,स्वयं सेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक एवं संस्थान के सदस्य भी उपस्थित थे। रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया और लोगों को भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026