Doordrishti News Logo

27वीं जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन सम्पन्न

सेंट एंड्रयूज हॉल के प्रांगण में हुआ आयोजन

जोधपुर,सरदारपुरा स्थित सेंट एंड्रयूज हॉल के प्रांगण में 27वीं जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन में आज इलाहाबाद से रेव्ह.डा.अमिताभ रॉय व भोपाल मध्य प्रदेश रेव्ह.अर्जुन सिंह सूर्यनगरी में परमेश्वर के वचन को लेकर आए हैं। सोमवार सुबह की आराधना में रेव्ह. अर्जुन सिंह ने परमेश्वर के प्रवचन को सुनाए।

27th-jodhpur-christian-convention-concluded

इस अवसर पर बीब्लिकल क्विज का आयोजन किया गया जिसमें रेव्ह. मनीष राव व जैरल्ड नरोना के सानिध्य में 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग, 12 से 18 वर्ष एवं 19 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शिखा वी.कुमार, शालिनी रब्बू कुमार के सानिध्य में 12 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।

27th-jodhpur-christian-convention-concluded
प्रतियोगिता के परिणाम

6 से 11 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम ईथेन, जॉर्ज सागर द्वितीय, सारा रॉबिंसन तृतीय स्थान पर रहे। 12 से 18 वर्ष जानह्वी व वैश्वी माथुर संयुक्त रूप से प्रथम,स्तुति रेचल द्वितीय, मारथा स्टीफन तृतीय रहे।18 से ऊपर आयु वर्ग में खुशी बहादुर प्रथम,अंजू लता सिंह द्वितीय,अलेक्जेंडर लाल तृतीय रहे। 6 वर्ष तक के बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वान्या रूएल प्रथम,एनोश कुमार द्वितीय,एंजेला अगस्टीन तृतीय। 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य सिंह प्रथम, द्वितीय अगापे विन्सेन्ट, एनोश जोयल जस्टिन तृतीय रहे।

27th-jodhpur-christian-convention-concluded

संध्याकालीन आराधना में इलाहाबाद से रेव्ह.डॉ अमिताभ रॉय द्वारा स्वरचित मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात प्रभु के वचनों के द्वारा रूत की पुस्तक वचन पर प्रकाश डाला गया। जेसीसी क्वायर द्वारा मधुर संगीत की प्रस्तुति दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed