Doordrishti News Logo

268 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,48 का पर्चा बी भरा

पुलिस का अभियान

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।268 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,48 का पर्चा बी भरा। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार,पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना के लिए सायंकालीन एवं रात्रि कालीन गश्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध व राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बंपर लगे वाहनों,बिना नंबरी,काला शीशा लगे वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट की कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़िए – 57 किलो डोडा पोस्त 24 लीटर अवैध शराब बरामद 2 गिरफ्तार

अभियान में जोधपुर आयुक्तालय जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में 268 संदिग्ध वाहन चैक किए गए तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों का 185 एमवी एक्ट के तहत् चालान कार्रवाई की गई। राजकोप ऐप पर 136 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान के साथ 48 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा ‘बी’ भरा गया। 05 बंपर लगे वाहनों, 01 बिना नंबरी वाहनों व 06 काला शीशा लगे वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान बनाए गए।

173 कबाड़ी गोदाम चैक किए 
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि कबाड़ी गोदाम चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में लगभग 173 कबाड़ी गोदाम चैक किए गए। जिनके संचालक या मालिक का नाम पता तथा मोबाइल नंबर व साथ ही कार्यरत स्टाफ का नाम पता, मोबाइल नंबर को भी अंकित कर सूची बनाई गई। कबाड़ी गोदामों में कार्यरत कर्मचारियों के पुलिस वेरीफिकेशन करवाने के लिए निर्देश दिए गए तथा सुरक्षात्मक आवश्यक उपकरण जैसे अग्निशमन साधन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026