Doordrishti News Logo

स्टॉक कर रखी थी 25 सौ टन बजरी जेसीबी व कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहले से ही पांच मामले हो रखे हैं दर्ज
-एक आरोपी डंपर लेकर भागा

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्टॉक कर रखी थी 25 सौ टन बजरी जेसीबी व कार के साथ आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धींगाणा गांव की ओरण में अवैध बजरी का 25 सौ टन स्टॉक जब्त किया है। यह बजरी तकरीबन 34 लाख की है और 138 डंपर जितनी है। अवैध बजरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ जेसीबी और कार को भी जब्त किया गया। एक आरोपी डंपर लेकर भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – श्मशान स्थल पर श्वानों ने गड्ढे से भ्रूण को बाहर निकाला

थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि धींगाणा गांव की ओरण में अनिल विश्रोई की ओर से अवैध बजरी का स्टॉक करने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने ओरण से 25 सौ टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त करने के साथ वहां से एक जेसीबी और कार को जब्त किया। आरोपी बुडिया का बास गुढा विश्रोईयान निवासी अनिल विश्रोई पुत्र हरलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके खिलाफ पहले से ही पांच प्रकरण विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या प्रयास,लूट-डकैती के दर्ज हो रखे हैं। बासनी कुड़ी भगतासनी के साथ लूणी में यह प्रकरण दर्ज हैं। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि जब्त बजरी की अनुमानित कीमत 34 लाख रुपए है जो 138 डंपर के बराबर है। एक डंपर चालक देवाराम पुत्र गोपाराम भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

घंटी के निशान को टच कीजिए,हर खबर आपके मोबाइल में अपने आप आएगी