बस में लगी आग में 25 लोग ज़िन्दा जले

-मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

-7-8 घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया

-बस चालक बच गया

महाराष्ट्र, के बुलढाणा में शुक्रवार रात 2 बजे एक बस में दुर्घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोग जिंदा जल गए, 7-8 लोग घायल हो गए,बस में 33 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से पुणे जा रही एक बस का बुलढाणा के पास टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बस के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। सवारियां बाहर भी नही आ सकी,25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई जिसमे 3 बच्चे हैं। हादसे में 7-8 घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जिस समय बस समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बुलढाणा के पास चल रही थी तभी अचानक बस पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के निसार बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल यात्री ने बताया कि मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गई। हम 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर आए। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया। फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया।

पढ़े खास खबर- ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुर वासियों को मिलेगी भारी ट्रैफिक से राहत-मुख्यमंत्री

बुलढाणा जिला कलेक्टर ने कहा कि शवों की डीएनए जांच की जाएगी, जिसके बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लगभग दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा किन कारणों से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस ड्राइवर भी बच गया। उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

इसे भी पढ़िए- 324 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

पीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर कहा,महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए से दिए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews