Doordrishti News Logo

सुझाव आपका-संकल्प हमारा में 2200 सुझाव मिले

भाजपा का आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम

जोधपुर,आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में आज भाजपा के मंडल अध्यक्ष माधव सिंह परिहार ने जन आकांक्षा रथ पेटिका को रातानाडा भास्कर चौराहा गणेश मंदिर,भाटी चौराहा,शिव मंदिर, जेडीए सर्किल,सेनापति भवन, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी,रेलवे हॉस्पिटल चौराहा,नेहरू पार्क क्षेत्र में आम जन के आकांक्षा रथ पेटिका में लगभग 2200 सुझाव पत्र डाले गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता की भावना के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है न सिर्फ नीति बनाती है,वरन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करती है। इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के साथ है आज यह रथ जो सुझाव पेटिका लेकर जनता के बीच आए हैं वहां से आए सुझावों का नीति निर्धारण करके विकसित,बेहतरीन, स्वस्थ्य,समृद्ध राजस्थान बनाने का काम भाजपा करेगी।

यह भी पढ़ें – एयरफोर्स क्षेत्र से लापता किशोर गुजरात में मिला

एक ऐसा राजस्थान जहां महिलाओं पर अपराध करने वाले अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो उसकी सात पीढ़ी याद रखें ऐसा प्रदेश बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के अभियान के जिला संयोजक अशोक व्यास,रातानाडा मंडल अध्यक्ष माधव सिंह परिहार, शहर विधानसभा के संयोजक मंगल परिहार,संजय कट्टा,महेश व्यास,हीरेंद्र रिणवा,महेंद्र सिंह शेखावत,माधवी सोलंकी आशा झंझरिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews