Doordrishti News Logo

इंदौर के अमनदीप के खिलाफ ईडी ने पेश की चार्जशीट

जोधपुर, शहर में 2011 में अवैध शराब पीने से हुई 22 लोगों की मौत के मामले में गुरुवार को ईडी ने जयपुर कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। ईडी ने अवैध रूप से स्प्रिट सप्लाई करने वाले इंदौर के अमनदीप भुल्लर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में चार्जशीट पेश की है।

2011 की जोधपुर शराब दुखांतिका में आरोपी कालूराम और अन्य के खिलाफ जोधपुर के लूणी और बासनी थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले की जांच में पाया गया था कि आरोपी कालूराम ने इंदौर के अमनदीप सिंह भुल्लर से स्प्रिट खरीदता था और हवाला के जरिए पेमेंट करता था।

नकली और अवैध शराब के कारोबार में हवाला का नेटवर्क जुडऩे के बाद ईडी ने भी पीएमएसए के तहत जांच शुरू की थी। इस मामले में कालूराम विश्रोई, उनकी पत्नी शारदा देवी, अमनदीप सिंह भुल्लर और अन्य को अवैध, जहरीली और नकली शराब बनाकर बेचने का आरोपी बनाया गया था। इस शराब के सेवन से 22 लोगों की जान चली गई थी।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभियुक्त कालू राम विश्नोई और अमनदीप सिंह भुल्लर की संपत्ति अटैच कर रखी है। अब इन संपत्तियों को कुर्क किए जाने की तैयारी है। ईडी ने कालूराम बिश्नोई की 1.32 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर उसे कोर्ट में अगली कार्रवाई के लिए अभियोजन परिवाद पेश किया है। अमनदीप सिंह भुल्लर का एक फ्लेट को भी ईडी ने इंटरिम कुर्क कर रखा है।

ईडी ने जांच में यह पाया कि इंदौर निवासी अमनदीप सिंह भुल्लर जोधपुर और पाली क्षेत्र में अवैध स्प्रिट की सप्लाई करता था। भुल्लर ने कालूराम विश्नोई को अवैध स्प्रिट की सप्लाई की जिससे उसने जहरीली और नकली शराब बनाने में इस्तेमाल की।

ईडी जांच में सामने आया कि कालूराम विश्नोई अवैध स्पिरिट सप्लाई के लिए अमनदीप सिंह को हवाला से भुगतान करता था। ईडी ने इसीलिए पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर जांच की थी। ईडी ने भुल्लर का इंदौर के सिल्वर लेक विस्टा, लिम्बोदी में 985 वर्ग फीट का एक रिहायशी फ्लैट अंतरिम तौर पर अटैच कर रखा है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026