रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती मनाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती मनाई। रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती (तिथिपूजा) जालोरी गेट स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम में बृहस्पतिवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई।

उत्सव का शुभारंभ विनोद पुरोहित द्वारा प्रस्तुत रामकृष्ण विषयक भजनों से हुआ, जिसके पश्चात विशेष हवन व स्वामी विवेकानंद रचित रामकृष्ण अरात्रिकम का सामूहिक गान किया गया।

प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक ओपीएन कल्ला द्वारा स्थापित सेवाश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तों ने रामकृष्ण परमहंस,स्वामीविवेकानंद तथा माँ सारदा की स्तुति की।संस्था सचिव अमरेश कल्ला ने बताया कि इस पावन अवसर पर ओपीएन कल्ला,शिक्षाविद प्रो.दीपक बनर्जी, सेवाश्रम के महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता कल्ला व सदस्य उपस्थित थे।

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

रामकृष्ण मिशन के सभी केंद्रों पर  तिथिनुसार रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाए जाने की परंपरा है।उसी क्रम में सेवाश्रम में भी यह आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।