फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर के दूसरे दिन 175 रोगियों का उपचार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्व.राजकुमार सिंह भण्डारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं दिव्यालोक सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजकुमार सिंह भण्डारी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर शिविर के दूसरे दिन 175 रोगियों का उपचार किया गया।
पीडियाट्रिक डेंटल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में उपलब्धि
संस्थान की सेंटर प्रभारी संजुलता गौड़ ने बताया कि शिविर में उपचार व जांच के लिए चार सौ से अधिक लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया। अब तक दो दिन में करीब साढे तीन सौ से ज्यादा लोगो का उपचार किया गया। शिविर में दक्ष थैरेपिस्ट की देखरेख में जोड़ों व घुटनों का दर्द, फ्रैक्चर के बाद की थैरेपी,लकवा, साइटिका,स्लिप डिस्क,सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर,टेनिस एल्बो, लिगामेंट इंजरी आदि का उपचार किया गया। एक्यूप्रेशर के अंतर्गत अनिद्रा,तनाव,मोटापा व पेट संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। शिविर में थैरेपिस्ट भाग्यश्री,तनवी, माधव व्यास,अशोक रामावत,मनोग्या,एकांशी, पंकज डोशी,अखिलेश जैन ने रोगियों का उपचार किया।
