Doordrishti News Logo

जोधपुर,शहर में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। दिनों दिन हालात विकट होते जा रहे हैं। आज जोधपुर में 1711 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। 14 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे। राहत भरा समाचार यह रहा कि 688 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। 14,820 तक जा पहुंचे एक्टिव केस खतरे की घंटी बजा रहे हैं। मरीजों के बढ़ते दबाव में संसाधन सिकुड़ते जा रहे हैं।

जोधपुर में आज नए संक्रमितों के मामले में थोड़ी राहत अवश्य मिली। कल मिले 1921 पॉजिटिव की तुलना में आज 210 केस कम होकर संख्या 1711 तक जा पहुंची। सिर्फ अप्रैल माह के 23 दिन में ही 19,170 संक्रमित मिल चुके हैं। इस दौरान 5,388 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सका। जनवरी से अब तक 22,017 मरीज मिल चुके हैं। डिस्चार्ज 7,762 मरीज ही हो पाए हैं। इस तरह जोधपुर में एक्टिव केस की संख्या 14,820 के खतरनाक स्तर तक जा पहुंची है। मरीजों के बढ़ते दबाव की वजह से अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की मारामारी मची है।

संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की व्यवस्था भी चरमरा गई है। मरीज को भर्ती करवाने के लिए परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन अन्य सभी काम छोड़ अपना पूरा ध्यान मरीजों के लिए संसाधन जुटाने में लगा है। यदि एक्टिव केस इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में भारी संकट खड़ा हो सकता है।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026