Doordrishti News Logo

मंगलवार को 142 शिविरों में 15 हजार 657 परिवार लाभान्वित

जिले में महंगाई राहत कैम्प जारी

  • जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 67 हजार 726 कार्डों का वितरण
  • जिले में अब तक 4 लाख 80 हजार 565 परिवारों को कुल 21 लाख 44 हजार 628 गारंटी कार्ड वितरित

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए संचालित हो रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आम जन में भारी उत्साह है।जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का मंगलवार को आयोजन किया गया। इन 142 शिविरों में 15 हजार 657 परिवार लाभान्वित हुए।10 जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 67 हजार 726 कार्डों का वितरण किया गया। अब तक जिले में 4 लाख 80 हजार 565 परिवारों को कुल 21 लाख 44 हजार 628 गारंटी कार्डों का वितरण किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- एबीवीपी का विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन

जारी हैं स्थायी कैंप

जिले में 100 स्थायी कैंप निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। इनमें शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी कैंप संचालित हो रहे हैं। लाभार्थी इन स्थायी कैंपों में जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

एक कैम्प स्थल में बदलाव

जिले में संचालित महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत एक कैंप के स्थल में परिवर्तन किया गया है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में चल रहे “महंगाई राहत कैम्प 2023 के स्थाई कैम्प स्थल के संबंध में 14 अप्रैल को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए एक स्थाई कैंप के स्थल में परिवर्तन किया गया है। औसियां ब्लॉक के पूर्व निर्धारित कैम्प स्थल ग्राम पंचायत तापू के स्थान पर नवीन कैम्प स्थल ग्राम पंचायत बैठवासिया किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026