70वें क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह में जोधपुर मंडल के 13 अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 16 जनवरी को जयपुर में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),70वें क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह में जोधपुर मंडल के 13 अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित।उत्तर पश्चिम रेलवे के 70वें क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर जोधपुर मंडल के 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 16 जनवरी को जयपुर स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा प्रदान किया जाएगा।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस समारोह में वर्ष 2025 के दौरान रेल संचालन, संरक्षा,यात्री सुविधा एवं रखरखाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जोन के कुल 54 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को दक्षता शील्ड से भी नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ)नीतीश कुमार शर्मा, धनेरा ट्रैक मेंटेनर वालाराम,सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओमप्रकाश प्रसाद,सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कर्षण) गिरधारी लाल मीणा,मेड़ता रोड डेमू शेड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (डीजल-इलेक्ट्रिक) उमाकांत व मेड़ता रोड डेमू शेड के टेक्नीशियन विनय कुमार अलोरिया को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
एमडीएमएच के जनाना विंग में हुई गर्भवती महिला की क्रिटिकल सर्जरी
इसी तरह बाड़मेर के टेक्नीशियन-1 रमेश सिंह चौहान,जोधपुर सीनियर सेक्शन इंजीनियर बुधराम मीणा, रेलवे अस्पताल के फार्मासिस्ट विक्रम कुमार लोहार,मारवाड़ मथानिया के पॉइंट्समैन मेहुल सक्सेना,जोधपुर के सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर मोहम्मद इमरान तथा मेड़ता रोड के इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर बस्तीराम मुंडेल को समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
अपने कार्य क्षेत्रों में किया सराहनीय
उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य,उच्च स्तरीय सेवाओं,सुरक्षा मानकों के पालन तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
